Advertisement

बोकारो में आईटीईएफ इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

अध्यक्ष तरुण कुमार दूरदर्शी तथा सचिव विनोद कृष्णा निर्वाचित

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। आईटीईएफ इकाई बोकारो का चुनाव 22 मई को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

जानकारी के अनुसार आईटीईएफ की चुनाव प्रक्रिया के उपरांत चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी। घोषित परिणामों में तरुण कुमार दूरदर्शी को इकाई का अध्यक्ष तथा विनोद कृष्णा को इकाई सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

उक्त चुनाव में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे चुनाव के दौरान आपसी सहयोग और संगठनात्मक एकता का सकारात्मक माहौल देखने को मिला। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी मिथिलेश कुमार एवं चुनाव अधिकारी मंगलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हित एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *