Advertisement

इस्पात संयंत्र परिसर में बोकारो कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की अहम बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र परिसर में 21 मई को बोकारो कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की बैठक की गयी। अध्यक्षता जगदीश चौधरी तथा संचालन अवधेश कुमार सिंह ने की।

जानकारी देते हुए यूनियन के विद्या सागर सिंह ने बताया कि उक्त बैठक में बोकारो इस्पात प्रबंधन द्वारा मजदूरों के बायोमैट्रिक पद्धति से उपस्थिति दर्ज करने संबंधी एकतरफा आदेश का विरोध करने का फैसला लिया गया है। कहा कि बोकारो कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन का कहना है कि करोना काल में प्रबंधन के निर्देश से मजदूरों को किए गए भुगतान का अभी तक प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया है। प्रबंधन अलग अलग प्रकृति के कार्य को एकसाथ मिलाकर छोटे तथा मंझौले किस्म के संवेदकों के रोजी रोजगार खत्म करना चाहती है। प्रबंधन की नीतियां संवेदक विरोधी के साथ साथ मजदूर विरोधी भी है। कई कार्यादेश में मानव शक्ति और कार्य की पूर्णता का उल्लेख किया गया है।

बैठक में कहा गया कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद भी संवेदकों के बिल से कटौती किया जा रहा है, जबकि संवेदकों को लाभांश के रूप में कुल जमा 3 प्रतिशत ही दिया जा रहा है। दूसरी तरफ 10 प्रतिशत सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में कटौती की जा रही है, जिसे कम किया जाना चाहिए।

बैठक में संवेदकों ने एक स्वर में कहा कि अगर हमारी मांगों पर जबतक प्रबंधन विचार नहीं करता है, तब तक प्रबंधन के किसी भी नए नियम का अनुपालन नहीं करेंगे। सभी संवेदकों ने एक मुश्त अपने कार्यादेश को सरेंडर करने की बात कही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, नवलेश, विनय किशोर, प्रमोद मिश्रा, चंदन कुमार, राजेश राय, राम विलास पांडेय, प्रदीप कुमार, पी के सिंह, मधुकर सिंह, आनंद तिवारी, राम नाथ यादव, खुर्शीद आलम, सुलेमान, अरविंद ठाकुर, पुरन चंद महतो सहित दर्जनों बोकारो इस्पात संयंत्र के संवेदक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *