Advertisement

टांडमोहनपुर मौजा पलाॅट पर अवैध कब्जा का प्रयास जारी

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह अंचल के खाता नंबर-1, प्लॉट नंबर-215  सरकारी भूमि में क्षेत्र के भू-माफिया सरगना और सरकारी अधिकारियों के मिली भगत से हल्का -2 निराला गैरमजरूआ भूमि स्थित मैदान को अवैध रूप से जेसीबी मशीन (JCB Machine) चला कर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में पूर्व 20 सूत्री जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि अवैध कब्जा करने की जानकारी जरीडीह अंचलाधिकारी कर्मचारी हल्का -2 के मालतो जी को भी दिया गया है। इसके बाद भी काम को नहीं रोका जाना गंभीर जांच का विषय प्रतित होता है।

उन्होंने बताया कि अपर समाहर्ता बोकारो द्वारा नोटिस जारी किये जाने के बाद भी जबरन चाहरदिबारी देकर अतिक्रमण क्रिया जा रहा है।

सिंह ने सिघ्र ही अवैध कब्जा करने की कोशिश पर रोक लगाने की मांग उच्च अधिकारियों से की है, अन्याथा भूमि माफिया के खिलाफ जोरदार आंदोलन करते हुए अंचलाधिकारी को अंचल मुक्त करने की मांग भी उपायुक्त बोकारो जिला और मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *