विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिल्के हद में धनबाद रेल मंडल के गोमिया रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग माकपा प्रखंड समिति अच्छी राकेश कुमार ने की है।
जानकारी के अनुसार भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में 10 मई को गोमिया रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान गोमिया रेलवे स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार बंद करो, विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव गोमिया में चालू करो जैसे नारे लगाए गए।
प्रदर्शन के बाद गोमिया रेलवे स्टेशन प्रबंधक को धनबाद रेल मंडल प्रबंधक के नाम 13 सूत्री मांगों का स्मार पत्र सौंपा गया। नेतृत्व कर रहे सीपीआई(एम) गोमिया प्रखंड सचिव सह बोकारो जिला कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि गोमिया रेलवे स्टेशन से होकर 4 एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन किसी का ठहराव गोमिया में नहीं है। इन ट्रेनों के ठहराव और कुछ नई ट्रेनों की मांग को लेकर बीते माह 17 अप्रैल को भी मांग पत्र सौंपा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक धनबाद रेल मंडल की ओर से न कोई सकारात्मक पहल हुई है और न ही वार्ता आयोजित की गई। आज फिर 13 सूत्री मांगों को लेकर स्मार पत्र सौंपा गया है।
प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा कि यदि मांगों पर अविलंब पहल नहीं हुई और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समेत अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो गोमिया रेलवे स्टेशन में आंदोलन ही अंतिम विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि वे गोमिया की जनता को लेकर मैदान में उतरेंगे। मौके पर पार्टी के जिला कमेटी सदस्य विनय महतो, प्रखंड कमेटी सदस्य अजय कुमार नायक, शंकर प्रजापति, केशु कुमार, भोला स्वर्णकार, सहदेव महतो, अजय कुमार, अख्तर अंसारी, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, सुगन यादव, मनोज प्रजापति, चमन प्रजापति, लोकनाथ ठाकुर, रोहित पासवान, टेकलाल गोस्वामी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply