रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गिरिडीह सांसद ने बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित समाधान कार्यालय में 15 मई को जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे रहिवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार जनता दरबार के दौरान कई मामलों का तत्काल निष्पादन भी किया गया। सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने का निर्देश दिया। जनता दरबार में सड़क, बिजली, पेयजल, राशन, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर जरूरतमंदो ने सांसद को आवेदन सौंपे।
मौके पर सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आम जनों की सुविधा और विकास कार्यों को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं तथा हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका उद्देश्य है। मौके पर भाजपा बोकारो जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, पंकज कुमार सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा, रौनक कुमार, चंदन सिन्हा, धनबाद जिला के हद में बाघमारा से धनेश्वर महतो, चुन्नू महतो, मुन्ना कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply