Advertisement

चार मरीजों को पूर्वी व् पश्चिमी पंचायत ने लिया गोद, एक वर्ष तक मिलेगा पोषण आहार

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए चार मरीजों को गोद लिया गया। इसके तहत पूर्वी पंचायत में दो तथा पश्चिमी पंचायत में दो मरीजों को चयनित कर उन्हें पोषण आहार उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर पंव सचिवालय में 22 मई को आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी मरीजों को लगातार एक वर्ष तक पोषण आहार दिया जाएगा, ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इसके साथ ही पंचायत स्तर से मरीजों के समुचित इलाज की जिम्मेदारी भी उठाई गई है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि जरूरतमंद एवं कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कार्यक्रम के दौरान गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, नोवामुंड़ी भाग-एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, रोजगार सेवक कृतिधर महतो सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थी। सभी ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *