फुसरो स्थित श्रीश्याम रसोई मे महेंद्र कुमार विश्वकर्मा की याद में भंडारे का आयोजन
प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढ़ोरी 5 नंबर स्थित आरसीएमयू कार्यालय मे कांग्रेस पार्टी और आरसीएमयू द्वारा 21 मई को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और मजदूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा की पुष्यतिथि मनायी गई।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का बलिदान दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर हरेंद्र प्रसाद सिंह, छेदी नोनिया, वृज बिहारी पांडेय, मुरारी सिंह और सुबोध सिंह पवार ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले व युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार देने वाले युवा प्रधानमंत्री को देशवासी कभी भूल नहीं सकते। कहा कि स्व. राजीव गांधी हमेशा से श्रमिक व गरीबों हित के लिए खड़े रहे।
मजदूर नेता शिवनंदन चौहान, उत्तम सिंह, मुरारी सिंह और गणेश मल्लाह ने कहा कि श्रमिक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर रहकर अपने जीवन काल में कोयला खदान मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए सक्रिय रूप से संघर्षरत रहे। साथ ही साथ राजीव गांधी और महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
श्रद्धांजलि सभा के बाद श्रीश्याम रसोई मे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकेंडो की संख्या मे आमजन शामिल हुए। अमलो बस्ती स्थित सामुदायिक भवन मे स्थानीय ग्रामीण की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। एक अन्य समाचार के अनुसार अमलो परियोजना और सुभाषनगर स्थित मजदूर नेता आनंद विश्वकर्मा के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे राजेश्वर सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, संतोष सिंह, मोहम्मद रईस आलम, परवेज अख्तर, जयराम सिंह, प्रमोद सिंह, शशि सिंह, लीलू राॅय, रवि ठाकुर, साधु बाउरी, अशोक अग्रवाल, अरुण सिंह, टुलु सिंह, महफूज आलम, उदय सिंह, प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह, कैलाश ठाकुर, बैजनाथ महतो, कृष्णा गोप, आशीष विश्वकर्मा, राजू दिगार, मुरारी सिंह, अमरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद अकबर, सुशांत राईका, मिंटू खान, शंकर चौहान, सचिन्दर सिंह, नारायण शर्मा, राम चरण तुरी, हर्ष कुमार तुरी, विजय प्रसाद, बिट्टू सिंहा, चंदन पासवान, मोहम्मद उस्मान, राहुल विश्वकर्मा सहित सैकड़ो अन्य शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply