Advertisement

राज्य स्थापना दिवस व बिरसा जयंती पर पूर्व सांसद ने किया पुष्प अर्पित

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती तथा झारखंड राज्य (Jharkhand State) के 21 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा स्थित सिनेमा हॉल में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय (Ravindra Kumar Pandey) ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने समस्त गिरिडीह सदस्यीय क्षेत्र वासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे।

जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया था। भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *