Advertisement

चित्रगुप्त भगवान के जय घोष से गूंज उठा संपूर्ण तेनुघाट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। “चित्रगुप्त भगवान भूल ना जाना अगले बरस तुम्हें फिर है आना” के जय घोष से गूंज उठा बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट का इलाका। जब तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार के सदस्यों ने भगवान चित्रगूप्त की पूजा करने के बाद उनकी मूर्ति विसर्जन करने के लिए निकालें।

बताते चलें कि कोरोना काल को लेकर पूरी एहतियात बरतते हुए चित्रांश परिवार ने भगवान चित्रगूप्त की पूजा अर्चना की। उसके बाद शाम में सामूहिक भोजन किया। वहीं 7 नवंबर की शाम नम आंखों से भगवान चित्रगुप्त की विदाई दी। भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को दामोदर नदी में विसर्जन किया गया।

विसर्जन के समय स्थानीय रहिवासी व् चित्रगुप्त परिवार से जुड़े विजय कुमार बबन, अजीत कुमार लाल, लाला त्रिपुरारी लाल, मुन्ना श्रीवास्तव, अजय कुमार अम्बस्त, प्रीतिश आनंद, कौस्तुभ कृष, शंकु, गोलू सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, विवेक सिन्हा, अभिजीत आनंद, ओम सहाय, रिशु, किशु, कुंदन सिन्हा, संतोष कटरियार, मिथिलेश कुमार, विजय अंबष्ट सहित समस्त परिवार मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *