सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में मेघाहातुबुरु स्थित एनएमडीसी कर्मचारी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति लिमिटेड के निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव को लेकर 22 मई को सामुदायिक भवन में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान के क्रम में सदस्यों में उत्साह देखा गया।
जानकारी के अनुसार 22 मई की सुबह 10 बजे से शुरू मतदान प्रक्रिया में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और पूरे परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिला। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चाईबासा जिला प्रशासन की ओर से पांच सदस्यीय टीम तैनात की गई थी। टीम में टिप्पण मंडल, दिनेश मिस्त्री, अजय महतो, अभिजीत गोप एवं प्रशांत एक्का शामिल थे।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से चलती रही। इस चुनाव में कुल 113 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।
बताया जाता है कि प्रत्याशी प्रकाश हेंब्रम को स्कूटर, बीरबल गुड़िया को छाता, राज कुमार प्रसाद को बैग, सुशील कुमार मिश्रा को टेबल फैन तथा संदीप तीयू को हाथ घड़ी चुनाव चिन्ह मिला है। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे।
हालांकि, प्रशासनिक सतर्कता के कारण पूरे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रही। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की जाएगी तथा विजेता उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
![]()













Leave a Reply