Advertisement

जेएफएमसी को सक्रिय करने पर मंथन व् 2 जून की कार्यशाला सफल बनाने पर जोर

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 17 मई को हजारीबाग जिला के हद में कुजू में आयोजित किया गया। अध्यक्षता बीरू महतो ने की।

बैठक में संयुक्त वन प्रबंधन समिति (जेएफएमसी) को सक्रिय करने तथा आगामी 2 जून को बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित वन विभाग सभागार में आयोजित होने वाली कार्यशाला को सफल बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जेएफएमसी को सक्रिय कर ग्रामीणों को वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं हरित अभियान से जोड़ने की दिशा में व्यापक पहल की जाएगी। साथ ही कार्यशाला के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने और वन संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि वन और पर्यावरण की सुरक्षा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समिति गांव-गांव जाकर रहिवासियों को जागरूक करेगी तथा अधिक से अधिक रहिवासियों को कार्यशाला से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में मो. सुलेमान, गंगाधर महतो, धनुलाल महतो, सुनील महतो, अखिलेश्वर मुंडा, अशोक सिंह, लालबहादुर महतो, राजेश महतो, चंद्रदेव महतो, रंजीत कुमार, लाली बेदिया, जयनाथ महतो, जयलाल महतो, सुरेंद्र महतो, बीरबल मुंडा, सुखराम टुडू सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *