विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कथारा सब-स्टेशन में आयी खराबी से गोमिया में बिजली संकट गहरा गया है। इसे लेकर पलिहारी-गुरुडीह के पूर्व मुखिया के नेतृत्व में रहिवासियों ने बिजली विभाग के कार्यालय में 13 मई की संध्या जमकर हंगामा किया गया।
जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह से कथारा में तकनीकी खराबी के कारण गोमिया क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। बिजली विभाग की लापरवाही से रहिवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाते हुए पलिहारी गुरुडीह के पूर्व उप मुखिया ने समर्थकों के साथ बिजली विभाग कार्यालय में हंगामा किया और कहा की गोमिया की जनता बिजली संकट से परेशान है। पूर्व उप मुखिया ने इस दौरान कार्यालय में ताला जड़ दिया।
पूर्व उप मुखिया चंदन कुमार ने कहा कि कथारा में खराबी होने के कारण गोमिया की जनता समस्या झेल रही है। विभाग चाहता तो जनता को यह परेशानी नहीं होती, लेकिन लापरवाही के कारण यहां के रहिवासी भुक्तभोगी बन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि गोमिया की जनता अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। स्थानीय रहिवासी रिंकू पासवान ने कहा कि पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह की शव यात्रा के समय भी लापरवाही के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इसकी गलती किसकी है।
हंगामे के बाद गोमिया बिजली विभाग का कार्यालय खोला गया। कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने मौखिक रूप से बताया कि कथारा में खराबी के कारण बिजली समस्या उत्पन्न हुई है। कर्मियों के अनुसार कल तक समस्या रहेगी, उसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इधर विद्युत प्रमंडल तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता प्रभाकर कुमार ने कहा कि किसी को कानून अपने हांथ में लेने का अधिकार नहीं है। कहा कि विद्युत विभाग के गोमिया कार्यालय में किए गये तोड़फोड़ तथा ताला लगाने के विरुद्ध उन्होंने विभागीय एसडीओ राजेश बिरुआ को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
![]()













Leave a Reply