एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) एस.एस. मेमोरियल कॉलेज इकाई द्वारा कॉलेज में छात्र अध्यक्ष पद हेतु चुनाव आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी एआईएसएफ के रांची जिलाध्यक्ष एहतेशाम परवीन ने 16 मई को दी।
उन्होंने बताया कि इस चुनाव का उद्देश्य छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा छात्र हितों की मजबूत आवाज तैयार करना है। कहा कि एआईएसएफ सभी छात्रों से अपील करता है कि वे चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
जिलाध्यक्ष परवीन ने कहा कि केवल वही छात्र चुनाव लड़ने एवं मतदान करने के पात्र होंगे, जिन्होंने एआईएसएफ की सदस्यता ग्रहण की है। कहा कि रांची जिला के हद में कांके रोड स्थित सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज परिसर में चुनाव कार्य आगामी 19 को समय 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कहा कि छात्र एकता, शिक्षा अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने हेतु यह चुनाव महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
![]()













Leave a Reply