Advertisement

डीवीसी द्वारा बोकारो थर्मल में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) मुख्यालय कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के निर्देश पर 16 मई को डीवीसी के बोकारो थर्मल इकाई के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की गयी।

कार्यक्रम का शुभारंभ बोकारो थर्मल प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों सहित कर्मचारियों, वर्करों एवं सीआईएसएफ जवानों को स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता का शपथ लेते हुए अपने घर, कार्य स्थल, गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रतिवर्ष कम से कम 100 घंटे सफाई कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया। मौके पर प्रतिभागियों द्वारा विशेष रूप से लगाए गए सेल्फी स्टैंड पर स्वच्छता संदेश के साथ तस्वीरें लेकर आमजनों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के डीवीसी बोकारो थर्मल के नोडल ऑफिसर मोहम्मद उमैर रशिद ने बताया कि पखवाड़े के दौरान प्लांट परिसर, डीवीसी कॉलोनियों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, सफाई अभियान और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में स्वच्छता, हाइजीन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *