Advertisement

धूमधाम से मनाया गया दीपावली एवं काली पूजा का त्योहार

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बीते 4 नवंबर की संध्या तेनुघाट, सरहचीया, घरवाटांड और आसपास के क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया।

दीपोत्सव दीपावली के अवसर पर पूरा इलाका रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्रीगणेश का पूजन कर पर्व मनाया। देर रात तक युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।

इससे पूर्व सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। बच्चे एवं महिलाओं व पुरूषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया। हालांकि प्रशासन भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई।

वहीं अर्धरात्रि में काली पूजाके अवसर पर भक्तगण पूरी भक्ति भाव में नजर आए। पूरे परिवार के साथ मां काली मंडप में पहुंच कर पुजा में लीन नजर आए। काली पूजा में तेनुघाट के वरीय अधिवक्ता समीर कुमार सामंता, मुन्ना श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ बोस, पंकज सिंह आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *