Advertisement

सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग विशेष मतदाता शिविर आयोजित

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 24 नवंबर को बोकारो जिले (Bokaro district) के सभी मतदान केंद्रों पर छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए दिव्यांग मतदाता विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक बूथ लेवल आफिसर (Officer) (बीएलओ) उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों द्वारा प्रपत्र छह (नया नाम जोड़ने के लिए) प्रपत्र सात (नाम हटाने के लिए मृत एवं स्थानांतरित) प्रपत्र आठ (संशोधन के लिए नाम उम्र एवं अन्य त्रुटि) प्रपत्र आठ क (एक ही विधानसभा में पता बदलने के लिए) आवेदन जमा किया गया।

दिव्यांग विशेष शिविर का निरीक्षण वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित प्रखंड में किया। सभी पदाधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बूथ लेवल एजेंट से प्राप्त प्रपत्रों की जानकारी ली।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है। आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो आपके पास मौका है मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का।

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 27 व 28 नवंबर को आमजनों के लिए विशेष मतदाता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ) सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *