एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया दक्षिणी पंचायत में 8 मई को मवेशी का वितरण किया गया। पंचायत की मुखिया तरुलता देवी के द्वारा लाभुको के बीच पशुधन का वितरण किया गया।

जानकारी देते हुए बोड़िया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने बताया कि पंचायत की मुखिया द्वारा पंचायत के चौधरी टोला कथारा रहिवासी कुनवा देवी, रुकवा देवी तथा दुलारी देवी को एक-एक बछड़ा के साथ दूधरु गाय दिया गया, ताकि रहिवासी महिलाएं इससे स्वरोजगार पाकर सामाजिक स्तर पर उन्नति कर सके। पुर्व मुखिया के अनुसार उपरोक्त तीनों लाभुकों को 75 प्रतिशत सब्सिडी में गाय वितरण किया गया। मौके पर मुखिया तरुलता देवी ने कहा कि उनके पंचायत क्षेत्र में महिला स्वावलंबी तथा विकास कार्यों को वे प्रमुखता के साथ करती रही है।
![]()













Leave a Reply