राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर लोकल सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर 15 मई को विस्थापित प्रतिनिधियों ने नव पदस्थापित कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह से वार्ता की।
जानकारी के अनुसार वार्ता से पूर्व विस्थापित प्रतिनिधियों ने नव पदस्थापित महाप्रबंधक का स्वागत गुलदस्ता देकर किया। यहां विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीम अंसारी सचिव वाजिद अंसारी, बालेश्वर यादव आदि ने कहा कि गोविंदपुर लोकल सेल में मैनेजिंग के नाम पर ट्रक मालिकों से जबरन रुपया वसूला जा रहा है। साथ हीं आपसी मिली भगत से आपस में बंदर बाट किया जा रहा है।
कहा गया कि अवैध वसूली के कारण ट्रक मालिकों के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। जिसपर अविलंब अंकुश लगाने की मांग महाप्रबंधक से किया गया। साथ ही खदान के अंदर ट्रकों में कोयला लोड करने वाले ग़रीब महिला पुरुष ठेका मजदूरो को इस तेज कर्मी में पानी एवं गुड़ चना की व्यवस्था करने की भी मांग सीसीएल प्रबंधन की ओर से किया गया। इसके अलावे रैयतों द्वारा अधिगृहित किया गया जमीन का मुआवजा नहीं मिलने सहित अन्य विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायत महाप्रबंधक से किया गया।
वार्ता क्रम में सीसीएल सीएसआर की ओर से रैयत गांव नई बस्ती में ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने सहित अन्य विस्थापित गावों में भी बुनियादी सुविधा मुहैया करने की मांग की गयी। जिसपर महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने लोकल सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मनमानी को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी। वार्ता में विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीम अंसारी, सचिव वाजिद अंसारी, बालेश्वर यादव, तैयब अंसारी, असगर अली, मो. जावेद, सुरेन्द्र घासी, रवि तुरी, बबली अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply