प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सदगुरू महर्षि सदाफलदेवजी महराज मंदिर में 10 मई को विहंगम योग संत समाज के गुरु भाइयों ने मंदिर के समुचित विकास पर चर्चा की।
जानकारी के अनुसार सदगुरू की स्वागत गान, वंदना के साथ स्वर्वेद पाठ, आरती, शांति पाठ के उपरांत मंदिर के समुचित विकास पर बल दिया गया। साथ हीं उपस्थित गुरु भाइयों द्वारा सेवा, सत्संग पर विशेष जोर दिया गया।
चर्चा में विहंगम योग संत समाज अंगवाली शाखा अध्यक्ष नरेश मिश्रा, परामर्शक अजीत जायसवाल, कमल साव सहित बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, बेरमो कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, उप संयोजक केपी सिंह (बीटीपीएस), रमेश ठाकुर, रामभरोस रविदास, गणेश साव, रिया सोनी, शांति देवी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply