Advertisement

देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह एकसाथ मनाया गया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कार्तिक शुक्लपक्ष एकादशी 15 नवंबर को सर्वत्र देवोत्थान सह देव उठनी पावन व्रत के नाम पर सर्वत्र मनाया गया। विभिन्न श्रद्धालु व माताओं के साथ ही बीते छठ व्रत करने वाली महिलाएं इस व्रत को अवश्य करती हैं।

इस अवसर पर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली सहित राजाटांड़, बेहरागोडा, छपरडीह, चलकरी, झुंझको सहित प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की व्रतधारी माताएं अपने आंगन में बनी तुलसीपिंडा को बहुत सुंदर ढंग से सजाया।

मां तुलसी को रंगीन वस्त्रों से सुसज्जित किया और भगवान श्रीहरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा किया। बता दें, वर्षांत के मौसम से लगातार चार महीने तक शयनकक्ष में रहने के उपरांत भगवान श्रीविष्णु आज के दिन जागते हैं, जिसे देव उठनी या देवोत्थान एकादशी के रूप में मनाते हैं।

यह भी सर्वविदित है आज के बाद सभी आवश्यक व मंगलकारी कार्य, हरेक अनुष्ठान आदि लोग शुरू करते हैं। इस व्रत में अन्य ऋतु के फलों के अलावे शकरकंद का सेवन बहुत जरूरी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *