प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिले के बहुद्देशीय तेनु-बोकारो नहर की संवेदकों के माध्यम से हो रही मरम्मती कार्य लगभग पूरी होने को है।
बता दें कि तेनुघाट से बोकारो कूलिंग पौंड तक 34.5 किलोमीटर दूरी तक लगभग 240 चिन्हित स्थलों पर मरम्मती कार्य सेल बोकारो की टीम तथा बांध प्रमंडल तेनुघाट की टीम के नेतृत्व में कराई गई। मालूम हो कि बीते 6 से 9 मई तक रुक रुककर हुई वर्षा से संवेदकों को निर्माण में फजीहत अवश्य हुई, लेकिन कार्य फिर भी जारी रहा।
तेनु-बोकारो नहर संवेदक संघ के संयोजक सुनिल कुमार महतो ने 10 मई को बताया कि बारिश के कारण संवेदको द्वारा काफी परेशानी झेलते हुए काम को गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न किया गया। बावजूद इसके बहुत जगह काम बाकी रह गया है। उन्होंने बांध प्रमंडल प्रबंधन तेनुघाट के विभागीय अधिकारी से एक दिन नहर बन्दी की अवधि बढ़ाने की मांग की है। कहा कि लगातार बारिश के कारण काम नही हो सका, जिसे पूरा किया जा सके। कहा कि तेनु-बोकारो के बीच अंगवाली तथा ढागीमहुआ के निकट सिंचाई नाले की मरम्मती हो रही थी।
![]()













Leave a Reply