प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बैसाखी कॉलोनी बोकारो थर्मल रहिवासी 55 वर्षीय संजय पासवान की मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई। घटना बीते 20 मई की देर रात्रि की बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि मृतक बोकारो थर्मल पोस्ट ऑफिस में वेंडर का काम करता था तथा पुर्व में वह बतौर फिल्ड कार्यकर्त्ता सहारा इंडिया के कथारा शाखा से जुड़ा था। वह सहारा से जमाकर्ताओ की धनराशि भुगतान नहीं होने से अवसाद में था।
बताया जाता है कि हार्ट अटैक होने के बाद पासवान को परिजनों ने डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों सहित आसपास के रहिवासियों में शोक व्याप्त है।
![]()













Leave a Reply