एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले द्वारा आगामी 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर बीते 10 मई को पोस्टर जारी कर समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर में प्रचार अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने ताजपुर बाजार एवं विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर जारी कर आमजनों से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
बताया जाता हैं कि जारी पोस्टर में सम्मेलन की तिथि आगामी 16 से 18 मई तथा आयोजन स्थल दरभंगा जिला के हद में लहेरियासराय प्रेक्षागृह अंकित है। अभियान के दौरान 11 मई को भाकपा माले नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और जनसंघर्षों को तेज करने की रणनीति तय होगी।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम रहिवासियों से सम्मेलन में सहयोग एवं भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, मो. एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, चांद बाबू, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, संजीव राय, मो. रहमान समेत कई अन्य स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply