Advertisement

गोमिया व् पेटरवार में जल संकट को ले सीपीआई जिला सचिव ने की एसडीओ व् ईई से वार्ता

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड में इनदिनों जल संकट ने रहिवासियों का जीवन संकट में डाल दिया है। उत्पन्न जल संकट को लेकर पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के बोकारो जिला सचिव इफ्तिखार महमूद ने 19 मई को भेंट की। उनके साथ बड़ी संख्या में सीपीआई समर्थक व् रहिवासी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार गोमिया, पेटरवार एवं कसमार संपूर्ण गोमिया विधान क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों एवं सोशल एक्टिविस्ट सीपीआई जिला सचिव इफ्तिखार महमूद के नेतृत्व में जिला के हद में तेनुघाट स्थित पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता (ईई) तथा अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) बेरमो से भेंटकर पेयजल की समस्या का अविलंब निदान की मांग की है।

इस क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा को दिए गए ज्ञापन कहा गया है कि गोमियां, पेटरवार तथा कसमार प्रखंड के विभिन्न इलाकों में अरबो रूपया खर्च कर बनाए गए इंटेक वेल, जलमीनार तथा पंप हाउसो को इस गर्मी में भी चालू नहीं किया जा रहा है। सीपीआई जिला सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी महमूद ने कहा कि दो-तीन सालों से बनकर तैयार जल आपूर्ति संरचनाओं को बंद रखा जा रहा है और चुनाव आते ही उपर्युक्त नवनिर्मित किंतु बंद संरचनाओं को चालू कर दिया जाएगा।

महमूद ने कहा कि झारखंड में विकास की नई परिभाषा गढ़ दी गई है, जिसमें नियमित जलापूर्ति तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रेक्टिस में नहीं है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा भी सप्लाई कर्मियों के भरोसे जैसे तैसे चल रहा है। कहा कि स्थिति यदि ऐसी ही बनी रही तो जनता सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएगी।

वार्ता में किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचानन महतो, सीपीआई पेटरवार अंचल सचिव महेंद्र मुंडा, पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष चुंबन महतो, उमेश महतो, महेश रजवार, किसान सभा के गोमिया प्रखंड संयोजक देवानंद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मौजी लाल महतो, महिला नेत्री शाहजहां खातून, सुनीता देवी, गीता देवी, नंदलाल महतो, दीनू रजवार, विस्थापित संघ के अध्यक्ष उमा चरण रजवार, मोहनलाल महतो, इंसाफ के खुर्शीद आलम, आदिवासी महासभा के जिला सचिव बिरालाल किस्कू, मोहरलाल महतो, बाबू चांद टुडू, चमन केवट, गीता देवी, जुबेदा खातून आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विद्युत आपूर्ति के अभाव में जरकुंडा ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का परिचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। आईएल के गवर्नमेंट कॉलोनी रोड, मिशन स्कूल रोड, मस्जिद मोहल्ला, बीडीओ रोड, लटकूटा में भी अभिलंब जलापूर्ति शुरू करने का उन्होंने भरोसा दिया। इधर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने दिए गए आवेदन के आलोक में कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता तथा गोमिया सीओ आफताब आलम से फोन से वार्ता कर अविलंब पेय जल आपूर्ति बहाल करने का दिशा निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *