प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के दारीद पंचायत अंतर्गत ग्राम जोरुआटांड़ रहिवासी जनाब मो. अजहर हुसैन एवं उनकी बीबी कनीज फातमा बीते 16 मई को हज-ए-बैतुल्ला शरीफ के लिए रवाना हो गये।
उपरोक्त दोनों हाजियों की रवानगी में गाजे-बाजे के साथ अगुवाई करने में झामुमो बोकारो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो. हाशिम अंसारी, दारिद पंचायत के मुखिया गोपाल मुंडा सहित अयूब अंसारी, मो. आलम अंसारी, सद्दाम हुसैन, मो. इस्माइल, फैयाज अंसारी, हाजी मो. जफर इमाम, मो. असगर, मो. सराज, ग्यासुद्दीन अंसारी, सरवर अंसारी, मो. जाकिर, पिंटू महतो आदि गणमान्य जनों ने मुल्क की सलामती के लिए हाजियों से दुआ मांगने का आग्रह किया, साथ हीं दंपत्ती को माला पहनाकर हज के लिए विदा किया।
![]()













Leave a Reply