Advertisement

राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध और उग्रवाद बढा है-बाबूलाल मरांडी

केंद्र की मोदी सरकार के शासन में देश का विकास हुआ है-मरांडी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 12 नवंबर को रांची जाने के क्रम में फुसरो पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो गुट में बंट कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर मरांडी ने हेमंत सरकार (Hemant Government) पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार रोजगार व विकास के मुद्दे पर झारखंड वासियों को ठगने का सिर्फ काम किया है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार का कार्यकाल दो साल बीत गया।

चुनाव के वक्त किया गया एक भी वादा को पूरा नहीं किया गया। राज्य के लोगों के साथ वादा खिलाफी की गयी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव के वक्त हर साल 5 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी। वर्ष 2021 को नियुक्ति का वर्ष भी कहा था,लेकिन अभी तक एक भी नियुक्ति नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि रोजगार व विकास के मुद्दे पर झारखंड वासियों को धोखा दिया गया है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है। केंद्र की मोदी सरकार के शासन में देश का समुचित विकास हुआ है। कोरोना के रोकथाम के लिए 100 करोड़ लोगों को वैक्सिनेशन कर पीएम नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाया है।

मरांडी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है।  सभी विभागों में लूट मची है। बिना पैसा का कोई काम नहीं हो रहा है। राज्य (State) में अपराध व उग्रवाद बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

यहां मरांडी का स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरजा देवी, वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह और विनय सिंह, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो, जगन्नाथ राम सहित दिनेश सिंह, राम किंकर पांडेय, आदि।

वैभव चौरसिया, रोहित मित्तल, भरत वर्मा, रमेश स्वर्णकार, सरोजिनी दुबे, राधा देवी, विद्यार्थी पांडेय, महेंद्र सिंह, तरुण चक्रवर्ती, रविंद्र सिंह, देवी दास, अभय विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, भैरव महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *