Advertisement

देवघर के न्यायिक दंडाधिकारी पूर्णिमा तिर्की के निधन पर शोक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। झारखंड के देवघर स्थित किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान दंडाधिकारी पूर्णिमा तिर्की का बीते 16 मई को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर सह जिला न्यायालय बोकारो के अधिवक्ता रणजीत गिरि ने बताया कि 43 वर्षिया दिवंगत पूर्णिमा तिर्की का जन्म 30 दिसंबर वर्ष 1983 को झारखंड की राजधानी रांची के बरियातु के सराय तनर में हुआ था। वे साल 1998 में सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातु से मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा पास की। साल 2005 से 2008 तक छोटा नागपुर लॉ कॉलेज रांची से 3 साल बीए एलएलबी (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद, साल 2009 में झारखंड बार एसोसिएशन में एडवोकेट के तौर पर एनरोल हुई। उन्होंने झारखंड जूडिशियरी में 22 अक्टूबर 2022 को ज्वाइन की थी।

बोकारो के अधिवक्ताओं यथा फटीक चंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, राणा प्रताप शर्मा, ज्योति प्रकाश चौधरी, हसनैन आलम, वंशिका सहाय, दीपिका सिंह, संजीत कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह आदि अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *