प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सीएचसी अंतर्गत अंगवाली दक्षिणी की एएनएम प्रतिभा कुमारी का मार्कशीट खोने की सूचना जरीडीह थाना में दी गयी है। थाना द्वारा सनहा दर्ज कर लिया गया है।
जरीडीह प्रखंड के हद में तुपकाडीह आंबेडकर नगर रहिवासी देवन रविदास की एएनएम पत्नी प्रतिभा कुमारी ने 17 मई को जरीडीह थाना में अपनी इंटर की मार्कशीट खोने का सनहा दर्ज कराई है। थाना में दिए गये आवेदन के अनुसार उक्त अंकपत्र (मार्कशीट) उसे सत्र 2000 में बिहार परीक्षा बोर्ड द्वारा प्रदत हुआ था। जिसमें रोल नंबर-30539 तथा रोल कोड-9604 अंकित है। बीते 13 मई को वह उक्त मार्कशीट का तुपकाडीह बाजार से ज़ेरॉक्स कराके घर वापस आ रही थी, इसी क्रम में रास्ते में कही गिर गया, जो खोजने पर भी नहीं मिला।
![]()













Leave a Reply