Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनपुर रेल मंडल में स्वच्छ रेल, स्वच्छ पर्यावरण अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनज़र पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में 20 मई को वृहद स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाना और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

​ जानकारी के अनुसार स्वच्छता ​अभियान के तहत सोनपुर रेल मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, स्टेशन परिसरों और रेलवे कॉलोनियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।​ इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें रेलवे प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय रहिवासियों, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्लेटफॉर्मों, रेल पटरियों और आवासीय कॉलोनियों से एकत्रित किए गए कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन कर पूरे परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया।

​सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील

​इस अवसर पर रेल मंडल द्वारा स्वच्छता के साथ-साथ आमजनों को जागरूक करने के लिए स्वच्छ रेल, स्वच्छ पर्यावरण का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किया गया। अभियान के दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों तथा स्थानीय रहिवासियों से अपील करते हुए कहा कि ​सिंगल-यूज प्लास्टिक का पूरी तरह से बहिष्कार करें। ​कचरे को यहाँ-वहाँ न फेंककर उसका उचित निपटान करें।

इस अवसर पर सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने ​अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दें। कहा कि ​पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सोनपुर रेल मंडल बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में भी आम जनमानस को जोड़ने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *