एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोड़िया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तरुलता देवी ने 11 मई को पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य का शिलान्यास की।
इस अवसर पर मुखिया तरुलता देवी ने कहा कि पेवर ब्लॉक लगने से क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने के प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अपने पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को पूरी तरह धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर उपस्थित बोड़िया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने बताया कि 15वें वित्त आयोग मद से पंचायत के कथारा एक नंबर कॉलोनी उदय सिंह के आवास से असगर अली के घर तक सड़क के दोनों तरफ खाली स्थानों पर पेवर ब्लॉक बिछाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसकी लागत लगभग 1.20 लाख है। मौके पर मुखिया, पूर्व मुखिया सहित वार्ड सदस्या बसंती देवी, संजय राय, मुकेश कुमार, अरुण सिंह, सरस्वती देवी, रीता देवी, ब्रजेश सिंह, पिंटू ठाकुर, चंद्रभूषण सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply