अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 16 मई की सुबह भारतीय स्टेट बैंक (पटना सर्कल) के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी ने सपरिवार हाजिरी लगाई। उन्होंने सुबह 6 बजे मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से बाबा का रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की।
मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील शास्त्री, पवन शास्त्री और सदानन्द पांडेय समेत अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा के बाद मुख्य महाप्रबंधक जोशी ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, भव्यता, सुदृढ़ प्रबंधन और यहाँ के आध्यात्मिक वातावरण की जमकर सराहना की।

अपने अनुभव को साझा करते हुए एसबीआई मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि बाबा हरिहरनाथ के दर्शन और पूजन की अनुभूति अलौकिक, अद्वितीय और अविस्मरणीय है।
इस पावन अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ ने मुख्य महाप्रबंधक को अंगवस्त्र और भगवान हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान न्यास समिति के सह-कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा, सदस्य कृष्णा प्रसाद सहित मंदिर के पुजारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यवस्था को सुचारू बनाने में अपना सहयोग दिया।
![]()













Leave a Reply