Advertisement

चटुआग आंगनबाड़ी केंद्र का चापानल एवं नल जल खराब, संकट में बच्चे और ग्रामीण

पोषाहार बनाने के लिए सेविका परेशान, मुखिया व् पंसस ने समस्या का लिया जायजा

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत में पेयजल समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पंचायत क्षेत्र का आधा से अधिक नल-जल खराब पड़ा है। पंचायत के मुखिया नरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 13 मई को पंचायत क्षेत्र के प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा पानी की समस्या की जानकारी ली।

इस अवसर पर मुखिया भगत तथा पंसस खान ने कहा कि कामता पंचायत के चटुआग आंगनबाड़ी केंद्र का चापानल भी खराब है। पानी संकट से गर्मी में ग्रामीण रहिवासियों का जीवन अधुरा हो गया है। कहा गया कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र के सामने का चापाकल महीनों से खराब होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र आने वाले छोटे – छोटे बच्चों समेत सेविका एवं सहायिका को खासी परेशानी का सामना करना पर रहा है। दूर दराज से पानी लाकर पोषाहार बनाया जाता है। कहा गया कि सेविका व् सहायिका को बच्चों के लिए पानी का जुगाड़ करना पर रहा है।

पंसस खान ने कहा कि पंचायत के भेलवाही टोला रहिवासी परमेश्वर गंझु के घर के समीप का नल-जल दो महीने से खराब है। लोथराबर टोला में रामबृछ गंझु के घर के समीप का नल-जल एक महीने से खराब है। मुखिया तथा पंसस ने कहा कि पंचायत के डुमरखाड़ में गोबिंद गंझु के घर के समीप का नल – जल एक महीने से खराब है। करमाही टोला में जयमोहन गंझु के घर के पास की नल-जल एक महीने से खराब है। वहीं करमाही टोला में जगेशर गंझु के घर के पास महिनों से नल – जल खराब है। इसी क्रम में ठुठाबर में गोपाल भगत के घर के पास नल – जल एक महीने से खराब है। परहैया टोला चबुतरा के पास नल-जल एक महीने से खराब है।

पंचायत की जल सहिया मंजू देवी, परमेश्वर गंझु, लेचा गंझु, ननकेश्वर कुमार, दिवाली गंझु, बुधराम गंझु ने बताया कि कई माह से गांव में पानी के लिए ग्रामीण खासा परेशान हैं। मुखिया नरेश भगत और पंसस अयुब खान ने सिघ्र पानी समस्या दुर करने की मांग लातेहार जिला उपायुक्त संदीप कुमार से की है, ताकि पंचायतवासियों को भीषण गर्मी में बूंद बूंद जल के लिए तरसना न पड़े।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *