प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखण्ड)। बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स धनबाद का एक प्रतिनिधिमंडल ने 20 मई को जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार के बुलावे पर उनके कार्यालय में भेंट की।
जानकारी देते हुए चेम्बर अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार ने भेंट में थोक खाद्यान्न के व्यापारियों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के अधिनियम के आदेशानुसार गेहूं, चना एवं दाल के स्टॉक को प्रत्येक सप्ताह सरकार के पोर्टल पर डालने का आग्रह किया एवं धनबाद जिले में खाद्यान्न की जमाखोरी एवं कालाबाजारी ना हो इस पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अग्रवाल ने खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि पूरे जिले में ना तो कोई खाद्यान्न की कमी है, ना ही इसकी जमाखोरी एवं कालबजारी होगी। जिला प्रशासन निश्चिंत रहे। जिले के तमाम व्यापारी सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह अपने स्टॉक को सरकार के पोर्टल पर प्रदर्शित करेंगे। बाजार समिति चैंबर हमेशा की तरह हर विपरीत परिस्थिति में सरकार एवं आम जनता के साथ खड़ा है। प्रतिनिधिमंडल में चेम्बर अध्यक्ष सहित महासचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक कटेसरिया, उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, अमित गोयल एवं विनोद सिंघल शामिल थे।
![]()













Leave a Reply