Advertisement

उच्च विद्यालय अरमों में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के उच्च विद्यालय अरमों में 11 मई को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से आयोजित शिविर में विद्यालय के छात्र छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर जांच करने के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारियां भी दी गयी। मौके पर चिकित्सा टीम द्वारा विद्यालय में कुल 139 छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा उनके बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।
उक्त जानकारी डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रकाश नायक द्वारा छात्राओं का सर्वाइकल कैंसर जांच किया गया। इस अवसर पर सीएसआर की ओर से भैरव महतो, जीवाधन महतो, बोकारो थर्मल अस्पताल कर्मी मो. कलीम अंसारी सहित स्कूल के शिक्षक तथा शिक्षिका मौके पर मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *