एस.पी.सक्सेना/बोकारो। दीपावली के महापर्व पर बीते 4 नवंबर की संध्या बोकारो जिला (Bokaro District) मुख्यालय से महज दो किलोमीटर (Two Km) की दुरी पर दूंदीबाग स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाल संस्कार केंद्र में दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी और मारवाड़ी महिला समिति की सरंक्षिका सुमन सुहासरिया द्वारा मांगलिक वातावरण में मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। यहां स्थानीय बच्चों द्वारा ब्रह्म नाद एवं गायत्री मंत्र प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, बच्चों, शिक्षिका, निरीक्षिका, सेवा भारती के कार्यकर्त्ताओं द्वारा दीप व मोमबती जलाया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती के सचिव राम वचन सिंह ने करते हुए प्रस्तावना के रूप में दीपावली के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि सुहासरिया ने अपने संबोधन में कहा कि सभी बच्चों को राम बनना है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करना है, क्योंकि आज समाज में रावण प्रवृति वालों का मान मर्दन करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने आततायी, बर्बर, क्रूर व् घमंडी रावण का सर्वनाश कर सीता के साथ अयोध्या पहुंचे थे।
महापर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित बच्चों के बीच फल, लड्डू, सिंधाड़ा व दूध उनके द्वारा तथा उनके सुपुत्र आदित्य सुहासरिया द्वारा वितरित किया गया।
साथ हीं सभी बच्चों को शर्ट, जींस-पैंट, टी-शर्ट, फ्रॉक, स्वेटर व अन्य नए कपड़े प्रदान किया गया। अंत में सबने मोमबत्ती, फुलझड़ी, अनार व अन्य दिवाली सामग्री जलाकर आनन्द उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवशंकर प्रसाद, शुभावती देवी, शैल देवी, रेखा देवी, आरती कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन स्वास्थ्य आयाम प्रमुख शिवशंकर प्रसाद द्वारा किया गया। समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
![]()












Leave a Reply