Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो में 18 मई को कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में कॉलेज के बीबीए, बीसीए, बीए, बी कॉम, बीएससी सत्र 18 से 21, 19 से 22, 20 से 23 तथा 21 से 24 के सभी पास आउट छात्र-छात्रा एवं सेमेस्टर आठ के वर्तमान सत्र 22 से 26 के सभी संकायों के छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं। उक्त जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने 16 मई को दी।

कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि के. बी. कॉलेज लगातार छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ रोजगार से जोड़ रही है। कहा कि पुर्व में भी कई छात्र छात्राएं कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से जॉब प्राप्त कर चुके हैं और सतत प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज के होनहार छात्र छात्राओं के लिए कंपनियां आ रही हैं और जॉब दे रही हैं।

बीबीए, बीसीए कॉर्डिनेटर सह प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने बताया कि कुशाग्र प्रतिभावान छात्र छात्राओं का इंटरव्यू लेकर आने वाली कंपनियां जॉब पर रखेंगे, जहां सत्रह हजार पांच सौ रुपए न्यूनतम देंगे और कई तरह के लाभ शर्तो के साथ जॉब दी जाएगी। आयोजनकर्ता, कन्वेनर सह असिस्टेंट प्रोफेसर बीसीए विभाग प्रो. संजय कुमार दास ने कहा कि छात्र छात्राएं अपने पहचान पत्र, सभी प्रमाण पत्र और अपने बायोडाटा लेकर आएं और इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हो। कहा कि कैंपस में वेयरहाउस एक्जीक्यूटिव आदि के पोस्ट दिए जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *