Advertisement

मानवता दिवस पर सेक्टर-8 बी में अर्जक संघ द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अर्जक संघ बोकारो जिला द्वारा मानवता दिवस एवं महामना गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर 15 मई को बोकारो के सेक्टर-8 बी स्थित डॉ अम्बेडकर मानस संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उषा सिंह ने की।

रेड क्रॉस सोसाइटी बोकारो के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन उषा सिंह ने स्वयं रक्तदान कर किया। शिविर में रविन्द्र कुमार, उपेन्द्र नाथ वर्मा, अम्बेडकर कुमार, रवि कुमार, प्रभात कुमार, विक्रम जय, मनोज कुमार, मालती अर्जक, मनोज कुमार सिंह, अंकित कुमार समेत कईयों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉ राकेश कुमार ने रक्तदाताओं को विशेष उपहार प्रदान किए।

इस अवसर पर उषा सिंह ने कहा कि रक्तदान समाज में मानवता, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। शिविर में महेंद्र प्रसाद, मुक्तेश्वर कुमार, धर्मदेव राम, बन्धु प्रसाद रजक, यमुना राम, आरती कुमारी, रवि शंकर कुमार, महताब अली अहमद समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। संस्था ने आगे भी जनसेवा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *