Advertisement

सीओ की मनमानी के खिलाफ एसडीएम से मिले भाजपा नेता कुमार अमित

ईडब्लूएस प्रमाण पत्र निर्गत करने में जनता को परेशान करने का लगाया आरोप

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आर्थिक रूप से पिछड़े समान्य वर्ग के लिए ईडब्लूएस प्रमाण पत्र बनाने में बोकारो जिला के हद में चास के अंचलाधिकारी (सीओ) द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत लेकर 14 मई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित अनुमंडलाधिकारी (एसडीएम) प्रांजल डांढा से मुलाकात की।

बताया जाता है कि एसडीएम से मुलाकात के दौरान भाजपा नेता कुमार अमित ने इस सम्बन्ध में अनुमंडलाधिकारी चास को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने एसडीएम को बताया कि चास के वर्तमान अंचलाधिकारी ने जब से पदभार ग्रहण किया है तब से उनके द्वारा ईडब्लूएस प्रमाण पत्र निर्गत करने के नाम पर लाभुको से अनावश्यक कागजातों की मांग कर आम जन को परेशान किया जा रहा है। जबकि पूर्व के अंचलाधिकारियों द्वारा आय और आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर हीं उक्त प्रमाण पत्र को निर्गत किया जाता था।

वर्तमान में भी बोकारो जिला के हद में अन्य अंचलों में इन्हीं कागजातों के आधार पर ईडब्लूएस प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। केवल चास अंचलाधिकारी हीं इस सम्बन्ध में पूर्व से जारी नियमावली को दरकिनार कर आमजनों को परेशान कर रहे हैं। भाजपा नेता ने अनुमंडलाधिकारी को बताया कि इस संबंध में चास सीओ द्वारा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के निर्देशों को भी मानने से इंकार किया जा रहा है जो चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसके अलावे भाजपा नेता ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापित ग्रामीणों के आवासीय, आय, जाति प्रमाण पत्र निर्गत न किए जाने को लेकर भी अनुमंडलाधिकारी से गहरी चिंता व्यक्त की तथा कहा कि जिन्होंने अपनी जमीन देकर बोकारो को बसाया वे आज प्रशासन द्वारा इन कागजातों के न बनाने से पहचान के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से भी बंचित हो रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अनुमंडलाधिकारी से डीपीएलआर से निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर विस्थापितों को आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग की। भाजपा नेता ने इससे संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम प्रांजल डांढा ने इन मांगों पर यथाशीघ्र कारवाई करने का आश्वासन भाजपा नेता कुमार अमित को दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *