Advertisement

विद्यालय में मनाया गया बिरसा जयंती

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती के मौके पर 15 नवंबर को पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में शिक्षकों ने उन्हें याद कर माल्यार्पण किया। यहां एचएम राधेकृष्ण रजवार, शिवचरण कपरदार,यमुना कपरदार आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार चांदो के भूलन खेतको में झामुमो (JMM) नेता अशोक मुर्मू के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। यहां धरती आबा बिरसा मुंडा को माल्यार्पण किया गया। अशोक मुर्मू ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। यहां सावित्री मुर्मू, सहदेव नायक आदि कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *