Advertisement

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड से 47 किलो अवैध गांजा बरामद

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार बोकारो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 11 मई को नया मोड़ बस स्टैंड स्थित पवनसुत बस पड़ाव से लगभग 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। गांजा दो प्लास्टिक बोरों में 47 पैकेट में रखा गया था, जिसकी कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे की खेप बिहार भेजी जानी थी।

जानकारी के अनुसार बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा को सूचना मिली थी कि बिहार भेजे जाने के लिए एक बस के माध्यम से अवैध गांजे की खेप तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी में अवैध गांजा बरामद किया गया, जबकि धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *