राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) परिवार की ओर से बोकारो थर्मल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 19 मई को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोकारो थर्मल क्षेत्र में स्वच्छता रैली निकाल कर आमजनों को जागरूक किया गया।
बताया जाता है कि बीते 16 मई से शुरू स्वच्छता कार्यक्रम आगामी 31 मई तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत 19 मई को सुबह स्वच्छता रैली और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में की गई।
स्वच्छता पखवाड़ा का नेतृत्व कर रहे डीवीसी बोकारो थर्मल के महाप्रबंधक मानव संसाधन ए. कुजूर ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता रैली की शुरुआत स्थानीय सिद्धू कान्हु भवन से किया गया जो अस्पताल मोड़, झारखंड चौक, थाना चौक होते डीवीसी बोकारो क्लब मैदान पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया गया। बताया कि रैली में काफी संख्या में बोकारो थर्मल इकाई के महिला-पुरुष श्रमिक, अधिकारी एवं स्थानीय रहिवासी हाथों में तख्तियां लिए थे।
जिसमें स्वच्छ भारत, स्वच्छ बोकारो, ग्रीन बोकारो बनाने का स्लोगन लिखा था। रैली में उपस्थित जनों ने बुलंद आवाजों में नारेबाजी भी करते हुए आम आवाम से स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में सहयोग करने की अपील की। स्वच्छता जागरूकता रैली में डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय प्रबंधक पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक सुनील कुमार, नोडल अधिकारी मो. उमैर रसीद सहित अन्य अधिकारी व् दर्जनों कामगार शामिल थे।
![]()













Leave a Reply