नियोजन दो या मौत दो तथा कथारा प्रबंधन मुर्दाबाद के लगे नारे
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग कोल वाशरी स्लरी आवार्डी मजदूरों की नियोजन की मांग को लेकर 16 सितंबर को वार्ता की गई। उक्त वार्ता प्रबंधन के अड़ियल रवैया के कारण एक बार फिर विफल रहा है। जिसके कारण आवार्डी मजदूरों का 18 सितंबर से घोषित अनिश्चितकालीन आमरण अनशन तय है।
उक्त जानकारी झामुमो नेता एवं आवार्डी मजदूरों के नियोजन को लेकर लड़ाई लड़ रहे मुमताज आलम ने कही। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर की संध्या महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में प्रबंधन के बुलावे पर वार्ता के लिए तमाम मजदूर उपस्थित हुए। उक्त वार्ता में क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार अनुपस्थित रहे। कहा कि पूर्व में सीसीएल मुख्यालय में संपन्न वार्ता में विधि सलाह की बात कही गई थी। उसे क्षेत्रीय प्रबंधन ने दोहराते हुए पुनः 10 दिनों की बात कही। जिसे उपस्थित तमाम मजदूरों ने एक स्वर में ठुकरा दिया है। सभी मजदूर वार्ता छोड़कर नियोजन दो या मौत डीके तथा प्रबंधन मुर्दाबाद का नारा लगाते सभागार से बाहर आ गए।

झामुमो नेता मुमताज आलम ने बताया कि वार्ता विफल होने के बाद आगामी 18 सितंबर से आवार्डी मजदूरों का अनिश्चित कालीन अमरण अनशन अब निश्चित है। कहा कि अब केवल एक हीं मांग हैं नियोजन नही तो मौत ही अंतिम विकल्प होगा।
मौके पर आवार्डी मजदूर गंगा बाई, सरस्वती बाई, बुटकी बाई, डिवीजन सिंह, कुलेश्वर प्रजापति, नन्हे रजक, दुर्योधन धोबी, परशुराम महतो, अमित कुमार, कुंदन भुईयां, ननकु मुंडा, प्रदीप मुंडा, राजेंद्र मुंडा, भरत लाल, संजय भुईयां, कार्तिक भुईयां आदि उपस्थित थ्री।
![]()













Leave a Reply