Advertisement

वीडियो संवाद से डीईओ सह बोकारो डीसी ने की एसआईआर प्रगति की समीक्षा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 24 जुलाई को वीडियो संवाद के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) से विधानसभावार डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की क्रमवार जानकारी ली।

बताया जाता है कि समीक्षा के दौरान डीईओ सह डीसी ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देश दिया कि एसआईआर डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी गंभीरता एवं गति के साथ करते हुए आगामी 26 जुलाई तक शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय-सीमा का हर हाल में पालन किया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं हो।

वीडिओ संवाद में डीईओ सह डीसी ने अधिकारियों को आगे की कार्ययोजना अभी से तैयार करने का निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटाइजेशन के साथ-साथ सत्यापन कार्य पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि एसआईआर-2026 का पूरा अभियान निर्धारित समय के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने एसआईआर कार्य में प्रतिनियुक्त बीएलओ के लंबित मानदेय का भुगतान एईआरओ को 25 जुलाई तक सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *