Advertisement

शिशु मंदिर प्राचार्य से मिले +2 शिक्षक संघ सचिव, दी सांत्वना

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने 4 नवंबर को जिला के हद में कसमार प्रखंड के चट्टी स्थित चंद्रनारायण सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य कपिल कुमार चौबे के आवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया।

जिला सचिव डॉ झा ने विपत्ति की घड़ी में चौबे को ढांढस बंधाया और उनसे हौसला बनाए रखने का अनुरोध किया। मनुष्य के क्षणभंगुर जीवन एवं उसके उद्देश्यों पर भी दोनों नेतृत्वकर्ताओं ने चर्चा की।

इस अवसर पर उपरोक्त दोनों शिक्षाविद ने कसमार प्रखंड एवं बोकारो जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में और बेहतर प्रयत्न किए जाने पर बल दिया। कहा कि नैतिक शिक्षा समय की मांग है और इसे सभी कक्षाओं में लागू किया जाना चाहिए। सौहार्द वार्ता के दौरान दोनों ने शिक्षकों के उत्तम चरित्र, नेतृत्व कौशल, सदाचार, शिष्टाचार एवं दयालुता की भावना को रेखांकित किया तथा समाज हित में शिक्षण कार्य को और मजबूत तरीके से करने की बात पर सहमत हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *