Advertisement

अधिवक्ता सुजीत कुमार जायसवाल की माताजी के श्राद्धकर्म में पूर्व विधायक शामिल

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत में रहिवासी अधिवक्ता सुजीत कुमार जायसवाल की माताजी के 12वीं श्राद्ध कर्म के अवसर पर 4 नवंबर को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार जीवन भर संतान का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वहीं, समाजसेवी रंजीत जायसवाल ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस दु:ख की घड़ी में सभी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *