Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहमसिया में प्रबंध समिति का पुनर्गठन, बालिका बनी अध्यक्ष

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहमसिया में 24 जुलाई को विद्यालय प्रबंध समिति (वीएमसी) का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में नई प्रबंध समिति का गठन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बालिका देवी को विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष तथा प्रदीप कुमार महतो को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही 20 सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया। समिति में प्रकाश महतो, उमेश महतो, देवेंद्र महतो, राजेश सिंह, दुबराज कपरदार, कलावती देवी, सुनीता देवी, सावित्री सिंह सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से गांगजोरी के पंचायत समिति सदस्य नीरू देवी, बीपीओ सपन कुमार दास, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित सागर, लेखापाल मनीष कुमार, विद्यालय सचिव एवं शिक्षक अनिल कुमार महतो, प्रखंड अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नायक, राजकुमार महतो, अनिता कुमारी, मेनका प्रजापति, वार्ड सदस्यगण, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं ग्रामीण रहिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य नीरू देवी ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय के विकास की मजबूत कड़ी है। अभिभावकों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है। कहा कि नई समिति विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बालिका देवी ने कहा कि समिति द्वारा विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने, स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण विकसित करने तथा विद्यार्थियों के हित में सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। मौके पर बीपीओ सपन कुमार दास ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति की सक्रियता से सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा। समिति के सभी सदस्यों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

विद्यालय सचिव एवं शिक्षक अनिल कुमार महतो ने कहा कि विद्यालय की उन्नति शिक्षक, अभिभावक और प्रबंध समिति के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। नई समिति के सहयोग से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।
मौके पर जरीडीह प्रखंड अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नायक ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण इकाई है। समिति की सक्रिय भागीदारी से विद्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को बच्चों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालय के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *