Advertisement

आवश्यक कार्य को ले आज तेनुघाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट क्षेत्र में जर्जर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर 25 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

जानकारी के अनुसार सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोमिया/ कथारा के आदेशानुसार 25 जुलाई को तेनुघाट के जज कॉलोनी में न्यू 11 हजार लाइन खींचने एवं डाली कार्टिंग कार्य किया जाएगा। जिससे 11 केवीए तेनुघाट फीडर बाधित रहेगी। जिसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तेनुघाट, सरहचिया, पलानी, नैनाटांड, चांपी, उलगड्डा आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *