Advertisement

छठ पर्व के तीसरे दिन सूर्यास्त में भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लोक आस्था से जुड़े महापर्व छठ पर्व के तीसरे दिन 10 नवंबर को सूर्यास्त के समय अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। दामोदर नदी तट पर स्थित छठ घाट पर छठ व्रती पहुंची और बड़े हर्ष उल्लास के साथ संध्या में भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।

जानकारी के अनुसार अर्ध्य देते समय बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार भी दामोदर नदी तट छठ घाट पहुंचे और अर्धय दिया। इस दौरान एसडीओ कुमार ने श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा कि नदी में जलस्तर अधिक है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

इसके अलावे उन्होंने कोरोना संक्रमण की स्तिथि को देखते हुए लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से राज्य सरकार (State government) व जिला प्रशासन (District Administration) के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *