Advertisement

चास प्रखंड सभागार में पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना कार्य हेतु नियुक्ति पत्र वितरित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड सभागार में 16 मई को महत्वपूर्ण बैठक की गयी। आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग अंठानवे शिक्षकों – परियोजना पदाधिकारियों के बीच बी एस सिटी के जनगणना चार्ज आफिसर – सह – अंचलाधिकारी चास सेवा राम एवं उनके कार्यालय कर्मियों द्वारा पर्यवेक्षक पद पर नियुक्ति हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस दौरान अंचलाधिकारी राम ने सभी जनगणना पर्यवेक्षकों से बारीकी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आग्रह किया। मौके पर डॉ अवनीश कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, रीना कुमारी, महाकांत झा, रुपेश गुप्ता, अपर्णा कुमारी, डॉ विनय कुमार पांडेय, परमेश्वर बेसरा, गीता कुमारी, अमित कुमार, खुर्शीद रज़ा, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, मो. इरशाद अख्तर, नितेश कुमार प्रजापति, सुनीता समेत अन्य जनगणना पर्यवेक्षकों ने अपना-अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त किया एवं देश की जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्र कर्म को पूरी दृढ़ता से संपन्न करने का संकल्प लिया।

मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने अंचलाधिकारी से आग्रह किया कि जनगणना के प्रथम चरण भवन गणना कार्य की महत्ता एवं प्रचंड गर्मी को देखते हुए सभी शिक्षकों को इस अवधि में विद्यालय में ड्यूटी करने से छूट मिले, ताकि फील्ड में जाकर जनगणना का कार्य ससमय पूरा किया जा सके।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *