प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डैम के जल स्तर में वृद्धि देखी जा रही हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण 12 मई को डैम का अंडर सुइलिश एक फाटक खोला जाएगा।
उक्त जानकारी 11 मई को बांध प्रमंडल तेनुघाट के कनीय अभियंता दीपक ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रति सेकंड साढ़े चार हजार से छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इस कारण डैम से सटे सभी पंचायतों के ग्रामीणों से अपील की गई है कि नदी के आसपास क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखे। नदी के पानी से बहाव क्षेत्र से किसी भी प्रकार के क्षति नहीं हो इसके लिए अपील की गई है कि नदी से दूरी बना कर रहे।
![]()













Leave a Reply